Google Ka CEO Kaun Hai | गूगल का मालिक कौन है? | Google Kya Hai

Google Ka CEO Kaun Hai (Google Kya Hai) गूगल का मालिक कौन है?

दोस्तों, आज का हमारा यह ब्लॉग बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हम इंटरनेट की दुनिया की सबसे लोकप्रिय और बड़ी कंपनी गूगल (Google) के विषय में बात करने वाले हैं। गूगल आज के समय में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। गूगल की मदद से हम इंटरनेट से जानकारियाँ प्राप्त करते हैं और इसका उपयोग हर किसी की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है।

इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि गूगल का CEO कौन है (Google Ka CEO Kaun Hai), गूगल क्या है (Google Kya Hai), गूगल का मालिक कौन है (Google Ka Malik Kaun Hai), गूगल का फुल फॉर्म क्या है (Google Ka Full Form), गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Aavishkar Kisne Kiya) इत्यादि सवालों के बारे में|

Google Ka CEO Kaun Hai | गूगल का मालिक कौन है? | Google Kya Hai
Google Ka CEO Kaun Hai | गूगल का मालिक कौन है? | Google Kya Hai

गूगल क्या है (Google Kya Hai)

गूगल एक मल्टीनेशनल कंपनी है जो सर्च इंजन के रूप में शुरू हुई थी। गूगल अब ना सिर्फ सर्च इंजन है बल्कि इसके अलावा कई सारी सेवाएं भी उपलब्ध कराता है। गूगल का सर्च इंजन आज के समय में दुनिया का सबसे बेहतरीन सर्च इंजन माना जाता है।

गूगल की स्थापना 1998 में लैरी पेज (Larry Page) और सर्गी ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी को व्यवस्थित करना और उसे लोगों तक पहुंचाना था। गूगल के सर्च इंजन ने इतनी तेजी से लोकप्रियता हासिल की कि आज यह दुनिया का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सर्च इंजन बन चुका है।

यह भी पढ़ें: वेब ब्राउज़र क्या है? | What Is Web Browser In Hindi

गूगल का फुल फॉर्म (Google Ka Full Form)

बहुत से लोगों का यह सवाल रहता है कि गूगल का पूरा नाम क्या है (Google Ka Matlab Kya Hota Hai) या गूगल का फुल फॉर्म (Google Ka Full Form) क्या है।

Google Ka Full Form - Global Organization of Oriented Group Language of Earth

हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह फुल फॉर्म गूगल का आधिकारिक फुल फॉर्म नहीं है। गूगल इस प्रकार के किसी फुल फॉर्म को नहीं मानता है, परन्तु यह फुल फॉर्म काफी प्रचलित है।

गूगल का आविष्कार किसने किया (Google Ka Aavishkar Kisne Kiya)

गूगल की खोज लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। ये दोनों उस समय स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी के छात्र थे। 1996 में एक रिसर्च प्रोजेक्ट के तौर पर गूगल सर्च इंजन का आविष्कार किया गया था। जब गूगल सर्च इंजन बनाया गया तब इसका कोई डोमेन नाम नहीं था। इसे स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट के सबडोमेन google.stanford.edu और z.stanford.edu के माध्यम से उपयोग किया जाता था।

सितम्बर 1997 में google.com डोमेन नाम को रजिस्टर किया गया और इसके बाद गूगल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें: चैट जीपीटी: क्या है और इसका उपयोग कैसे करें

गूगल का सीईओ कौन है (Google Ka CEO Kaun Hai)

गूगल के वर्तमान सीईओ सुन्दर पिचाई हैं। सुन्दर पिचाई मूल रूप से भारतीय हैं और उन्होंने 2004 में गूगल में कार्य करना प्रारम्भ किया। अगस्त 2015 में सुन्दर पिचाई गूगल के सीईओ बने। 2017 में सुन्दर पिचाई ने गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet Inc) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को जॉइन किया।

गूगल का मालिक कौन है (Google Ka Malik Kaun Hai)

गूगल की स्थापना के बाद 2004 में इसे पब्लिक कर दिया गया था, अर्थात गूगल का मालिक कोई एक व्यक्ति नहीं था बल्कि इसके कई सारे शेयरहोल्डर हो गए थे। 2015 में गूगल ने अल्फाबेट (Alphabet Inc.) नामक अपनी एक पैरेंट कंपनी बनाई और अपने सभी प्रोजेक्ट्स को इसके अंतर्गत कर दिया।

गूगल के सबसे ज्यादा शेयर लैरी पेज और सर्गी ब्रिन के पास हैं। इनके पास सबसे ज्यादा शेयर होने के कारण इन्हें गूगल का मालिक भी कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Deepfake AI टेक्नोलॉजी क्या है? - डीपफेक कितना खतरनाक है?

गूगल के प्रमुख उत्पाद (Google Products In Hindi)

गूगल ने अपने सर्च इंजन के अलावा कई अन्य उत्पाद और सेवाएं भी विकसित की हैं। इनमें से कुछ प्रमुख उत्पाद इस प्रकार हैं:

1. गूगल क्रोम (Google Chrome)

गूगल क्रोम एक वेब ब्राउजर है जिसका निर्माण 2006 से ही प्रारम्भ हो गया था। इसका नेतृत्व सुन्दर पिचाई ने किया था। 2008 में गूगल ने अपने क्रोम वेब ब्राउजर को लॉन्च किया। आज गूगल क्रोम सभी एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम में एक डिफॉल्ट वेब ब्राउजर है।

यह भी पढ़ें: Hanooman AI क्या है? - भारतीय एआई चैटबॉट हनुमान क्या है?

2. जीमेल (Gmail)

जीमेल गूगल द्वारा प्रदान की जाने वाली एक मुफ्त सेवा है जिसके माध्यम से संदेशों को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक भेजा जाता है। 2004 में जीमेल को गूगल द्वारा बनाया गया था। शुरवाती दौर में जीमेल में उपयोगकर्ताओं के लिए 1 गीगाबाइट (1 GB) की संग्रह क्षमता मिलती थी जिसे अब 15 गीगाबाइट (15 GB) तक कर दिया गया है।

3. एंड्राइड (Android)

एंड्राइड एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो स्मार्टफोन्स में सबसे ज्यादा उपयोग होता है। अक्टूबर 2003 में एंडी रुबिन, रिच माइनर, निक सियर्स और क्रिस वाइट ने मिलकर एंड्राइड कॉर्पोरेशन की स्थापना की थी। अगस्त 2005 में गूगल ने एंड्राइड का अधिग्रहण कर लिया और तब से आज तक गूगल ही एंड्राइड का विकास करता आ रहा है।

4. गूगल मैप्स (Google Maps)

गूगल मैप्स एक वेब मैपिंग सेवा है जो मैप्स, ड्राइविंग डायरेक्शन्स और लोकेशन ढूंढने की सुविधा प्रदान करती है। 2005 में गूगल ने गूगल मैप्स को लॉन्च किया और यह सेवा आज के समय में सबसे ज्यादा उपयोग की जाती है।

यह भी पढ़ें: KB, MB, GB, TB, PB, EB, ZB और YB क्या होता है?

5. यूट्यूब (YouTube)

यूट्यूब एक वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म है जिसे गूगल ने 2006 में खरीदा था। यूट्यूब पर उपयोगकर्ता वीडियो अपलोड कर सकते हैं, देख सकते हैं और शेयर कर सकते हैं। यूट्यूब आज के समय में वीडियो कंटेंट का सबसे बड़ा स्रोत है।

6. गूगल ड्राइव (Google Drive)

गूगल ड्राइव एक क्लाउड स्टोरेज सेवा है जो उपयोगकर्ताओं को अपने डेटा को ऑनलाइन स्टोर करने की सुविधा प्रदान करती है। 2012 में गूगल ने गूगल ड्राइव को लॉन्च किया था और यह सेवा आज के समय में बहुत लोकप्रिय है।

7. गूगल असिस्टेंट (Google Assistant)

गूगल असिस्टेंट एक वर्चुअल असिस्टेंट है जो वॉइस कमांड्स को पहचानता है और विभिन्न कार्यों को पूरा करता है। गूगल असिस्टेंट का उपयोग स्मार्टफोन्स, स्मार्ट होम डिवाइसेस और अन्य गूगल प्रोडक्ट्स में किया जाता है।

8. गूगल फोटोज (Google Photos)

गूगल फोटोज एक फोटो स्टोरेज और शेयरिंग सेवा है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी फोटोज और वीडियोज को क्लाउड में स्टोर करने की सुविधा देती है। यह सेवा 2015 में लॉन्च की गई थी और इसमें अनलिमिटेड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें: URL Kya Hota Hai? | यूआरएल क्या होता है?

गूगल का महत्व (Importance of Google)

गूगल ने अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से दुनिया भर में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। गूगल की सेवाएं और उत्पाद लोगों की जिंदगी को आसान बनाते हैं और उनकी जानकारी प्राप्त करने की प्रक्रिया को तेज और प्रभावी बनाते हैं। गूगल के सर्च इंजन ने दुनिया भर में जानकारी को सुलभ और उपयोगी बनाया है।

गूगल का मैप्स और जीपीएस सेवा ने नेविगेशन को आसान बनाया है और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुँचने में मदद की है। गूगल ड्राइव और गूगल फोटोज ने डेटा स्टोरेज और शेयरिंग को आसान बना दिया है। यूट्यूब ने वीडियो कंटेंट को लोगों तक पहुँचाने में एक क्रांति ला दी है।

यह भी पढ़ें: What is HTML in Hindi - HTML क्या है?

FAQ:

1. गूगल का मालिक कौन है?

गूगल का मालिक कोई एक व्यक्ति नहीं है, बल्कि यह कंपनी पब्लिकली ट्रेडेड है और उसके अनेक शेयरहोल्डर्स हैं। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन गूगल के प्रमुख संस्थापकों में शामिल हैं और उनके पास सबसे अधिक शेयर हैं।

2. गूगल का सीईओ कौन है?

गूगल का वर्तमान सीईओ सुन्दर पिचाई हैं। उन्होंने 2015 में इस पद की कमान संभाली थी।

3. गूगल का फुल फॉर्म क्या है?

गूगल का फुल फॉर्म है "Global Organization of Oriented Group Language of Earth"।

4. गूगल की स्थापना कब हुई थी?

गूगल की स्थापना 1998 में लैरी पेज और सर्गी ब्रिन द्वारा की गई थी।

5. गूगल का आविष्कार किसने किया था?

गूगल की खोज लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी।

6. गूगल के प्रमुख उत्पाद क्या हैं?

गूगल के प्रमुख उत्पाद में गूगल सर्च, जीमेल, एंड्राइड, गूगल मैप्स, यूट्यूब, गूगल ड्राइव, गूगल फोटोज, गूगल असिस्टेंट, गूगल क्रोम, और गूगल कैलेंडर शामिल हैं।

7. गूगल की मुख्य ऑफिस कहाँ है?

गूगल की मुख्य ऑफिस कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित है।

निष्कर्ष (Conclusion)

गूगल आज के समय में इंटरनेट की दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय कंपनी है। गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई हैं और गूगल का मालिक कोई एक व्यक्ति नहीं बल्कि इसके कई सारे शेयरहोल्डर हैं। गूगल का फुल फॉर्म ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन ऑफ ओरिएंटेड ग्रुप लैंग्वेज ऑफ अर्थ है। गूगल की खोज लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। गूगल के प्रमुख उत्पादों में गूगल क्रोम, जीमेल, एंड्राइड, गूगल मैप्स, यूट्यूब, गूगल ड्राइव, गूगल असिस्टेंट और गूगल फोटोज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: ChatGPT 4.0: क्या है, कैसे उपयोग करें

गूगल ने अपने उत्पादों और सेवाओं के माध्यम से दुनिया भर में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है और यह कंपनी निरंतर अपने उपयोगकर्ताओं के लिए नई-नई सुविधाएं और उत्पाद लाती रहती है। उम्मीद है कि इस ब्लॉग के माध्यम से आपको गूगल के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिल गई होंगी।

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म